अगर आपको कभी लगा कि आप पूरी जिंदगी मज़े से नहीं बिता रहे हैं और किसी और जगह बस जाने की जल्दी में हैं, तो स्वामी नित्यानंद की बदौलत एक नए देश ने आपके लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं।

हां, सही सुना। रिपोर्टों के अनुसार, स्व-घोषित, भगोड़ा नित्यानंद अब एक द्वीप का मालिक है जो जल्द ही दुनिया के देशों की सूची में जुड़ सकता है।

नित्यानंद कौन है?

तमिलनाडु में जन्मे राजशेखरन नामक एक व्यक्ति ने वर्ष 2000 में बैंगलोर में एक आश्रम स्थापित किया। अब वह कुख्यात स्वामी नित्यानंद है। उसके पास एक और बड़ी उपलब्धि है।

बहुत समय पहले उन पर कई आरोप लगे, एक दक्षिण भारतीय अभिनेत्री के साथ अफेयर के आरोप से लेकर बलात्कार के आरोप तक। यहां तक ​​कि उन्हें कर्नाटक पुलिस ने बाद में गिरफ्तार भी कर लिया था।

nithyananda

जमानत पर छूटने के बाद, एक दंपति द्वारा उनके खिलाफ एक नई शिकायत दर्ज की गई थी।  उनके अनुसार उनकी बेटियों को नित्यानंद ने गलत तरीके से अपहरण करके रखा हुआ था। हालाँकि, अधिकारी इस बारे में बहुत कुछ नहीं कर सकते क्योंकि तब तक नित्यानंद देश से भाग चुका रहा।

नित्यानंद का देश

इस सब के बीच, एक नई वेबसाइट ने दावा किया कि नित्यानंद ने अब एक हिंदू-संप्रभु देश बनाया है जिसका अपना एक ध्वज, संविधान और यहां तक ​​कि पासपोर्ट भी है! देश का नाम जाहिर तौर पर ‘कैलासा’ रखा गया है।

nithyananda

तथाकथित देश इक्वाडोर के पास कहीं स्थित है, भले ही कोई भी इसके बारे में निश्चित रूप से नहीं जानता है।

इस देश में ऐसे मंत्रियों की एक कैबिनेट है जो शिक्षा, वाणिज्य और देश के खजाने से संबंधित मामलों को देखेंगे। इसके अलावा, यह राष्ट्र पूरी तरह से कार्यशील ‘हिंदू इन्वेस्टमेंट और रिजर्व बैंक’ के साथ एक ‘धर्मिक अर्थव्यवस्था’ के लक्ष्य के साथ स्थापित करा गया है, जहां क्रिप्टोकरेंसी स्वीकार की जाएगी।


Also Read: Swami Nithyananda Snaps When Xiaomi Mocks Him And His Nonsensical Pravachan In Their Ad


नागरिकता

यदि आप कैलासा की नागरिकता चाहते हैं, तो आपको केवल इस ‘सबसे महान हिंदू राष्ट्र’ को दान देना है, और आपको एक पासपोर्ट प्रदान किया जाएगा जो आपको सभी ‘ग्यारह आयामों और चौदह लोकों’ में परेशानी-रहित यात्रा करने की सुविधा देता है।

nithyananda

सनातन हिंदू धर्म को पुनर्जीवित करने की दिशा में काम करने के लिए राष्ट्र के पास प्रबुद्ध सभ्यता का विभाग भी है।

वेबसाइट

वेबसाइट, Kailaasa.org को 21 अक्टूबर, 2018 को बनाया गया है और इसे अंतिम बार 10 अक्टूबर, 2019 को अपडेट किया गया था। यह पनामा में पंजीकृत है और अमेरिका के डलास में इसका आईपी स्थित है।

भगोड़ा स्वामी

यदि आपको अभी भी यह लगता है की यह एक मजाक है, तो मुझे यह कहने के लिए खेद है लेकिन, यह वास्तविक है। नित्यानंद और उनके साथियों ने अपने संप्रभु राज्य को एक वैध देश के रूप में मान्यता प्राप्त करवाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस देश के लिए सभी धन दान से आया है जो उसके तथाकथित उपासकों ने उसके आश्रम को दिया है और इसमें 6 टन सोना भी शामिल है!

nithyananda

लेकिन सबसे दिलचस्प हिस्सा यह है कि उसके फरार होने के बाद, उसने अपने पासपोर्ट को नवीनीकृत करने की कोशिश की थी जो कि 2018 में समाप्त हो गया था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। और फिर इस ’महान’ व्यक्ति ने क्या किया? अपने पासपोर्ट के साथ एक नया देश बना दिया!


Image Credits: Google Images

Sources: The Times Of IndiaNDTVManorama Online

Originally Written In English By @NandanaNair19

Translated By @innocentlysane


You’d Also Like:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here